अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बड़ा फैसला लिया है। ट्रंप प्रशासन ने होर्मुज जलडमरूमध्य में चल रहे अमेरिकी नौसेना अभियान ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को बंद करने का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद अब अमेरिका वाणिज्यिक जहाजों को सुरक्षा मुहैया नहीं कराएगा।

जानकारी के मुताबिक, ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ के तहत अमेरिकी नौसेना स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक जहाजों को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध करा रही थी। अमेरिका का दावा था कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा बनाए रखना और संभावित हमलों को रोकना था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम और तनाव कम करने को लेकर बातचीत अंतिम चरण में पहुंच गई है। इसी बीच ट्रंप प्रशासन ने यह फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की अपील के बाद अमेरिका ने इस ऑपरेशन को रोकने पर सहमति जताई।

हालांकि, अमेरिकी प्रशासन ने साफ किया है कि ईरान के बंदरगाहों पर लागू नौसैनिक नाकेबंदी अभी जारी रहेगी। अमेरिका का कहना है कि क्षेत्रीय सुरक्षा और रणनीतिक हितों को ध्यान में रखते हुए कुछ सैन्य गतिविधियां जारी रखी जाएंगी।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापारिक मार्गों में से एक माना जाता है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। ऐसे में अमेरिका के इस फैसले पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts