05 मई 2026 | गया

To Lam भारत दौरे के तहत बिहार के गया पहुंचे, जहां उनका स्वागत Samrat Choudhary ने गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर किया। इसके बाद राष्ट्रपति तो लाम कड़ी सुरक्षा के बीच विश्व प्रसिद्ध Mahabodhi Temple पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बुद्ध के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

मंदिर परिसर में बीटीएमसी के पदाधिकारियों और मुख्य पुजारी द्वारा राष्ट्रपति का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान तो लाम ने अपने मंत्रिमंडल के करीब 30 सदस्यों के साथ 10 मिनट तक ‘चांटिंग’ की और भगवान बुद्ध को विशेष वस्त्र अर्पित किए। वह करीब 50 मिनट तक मंदिर परिसर में रुके और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।

राष्ट्रपति तो लाम ने कहा कि वह पहले भी कई बार यहां आ चुके हैं, लेकिन राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी पहली यात्रा है। उन्होंने महाबोधि मंदिर की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि आज पूरे विश्व को भगवान बुद्ध के शांति और करुणा के संदेश को अपनाने की जरूरत है।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति तो लाम 5 से 7 मई तक भारत दौरे पर रहेंगे। वह नई दिल्ली में Narendra Modi से मुलाकात करेंगे, साथ ही राजघाट जाकर Mahatma Gandhi को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरे के दौरान भारत और वियतनाम के बीच कई अहम समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर होने की भी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts