Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > ये पिता नहीं, ‘पापी’ है! बाप ने कई महीनों तक 11 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, दहला देगी दरिदंगी की दास्तां

ये पिता नहीं, ‘पापी’ है! बाप ने कई महीनों तक 11 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, दहला देगी दरिदंगी की दास्तां

कानपुर, 6 जून 2026

हैवानियत की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक पिता ने अपनी 11 साल की बेटी को महीनों हवस का शिकार बनाया. हालांकि, दरिंदे की पोल खुलने के बाद बच्ची की मां ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ केस दर्ज कराया. पुलिस ने आऱोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि पूरा मामला सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र का है. जहां रहने वाले एक व्यक्ति ने कई महीनों तक अपनी 11 साल की बेटी का रेप किया. हैवानियत की पोल तब खुली, जब बच्ची की तबियत बिगड़ी और उसके प्राइवेट पार्ट से खून आने लगा. जिसके बाद बच्ची को उसकी मां डॉक्टर के पास जांच कराने लेकर पहुंची. जहां डॉक्टरों ने जांच कर बच्ची के साथ रेप होने की जानकारी दी. डॉक्टरों की बात सुनते ही बच्ची की मां के होश उड़ गए.

इस दौरान महिला ने अपनी बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया कि पापा अपने फोन में गंदे वीडियो दिखाते थे और उसके बाद गंदा काम करते थे. विरोध करने पर डराते थे और किसी को न बताने की भी धमकी दी थी. बेटी की बात सुनने के बाद महिला तुरंत थाने पहुंची और पति के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया. पुलिस ने बिना देरी किए आरोपी को धरदबोचा. वहीं बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *