Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > Raipur Bank Fire: सेंट्रल बैंक के जोनल ऑफिस में लगी आग, कर्मचारियों में मचा हड़कंप, दमकल टीम मौके पर

Raipur Bank Fire: सेंट्रल बैंक के जोनल ऑफिस में लगी आग, कर्मचारियों में मचा हड़कंप, दमकल टीम मौके पर

रायपुर , 6 जून2026

रायपुर। राजधानी रायपुर के बॉम्बे मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जोनल ऑफिस में शनिवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दफ्तर पहुंचे कर्मचारियों ने बैंक परिसर से धुआं निकलता देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की दुकानों को भी एहतियातन खाली करा लिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बैंक कार्यालय से लगातार धुआं निकल रहा था, जिसके कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग पर काबू पाने के लिए रायपुर नगर निगम का पानी टैंकर भी बुलाया गया है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और दमकल कर्मी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *