Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > सुशासन तिहार 2026 : निमधा पहुंचे CM साय, पेड़ के नीचे लगाई जनचौपाल, नर्सिंग कॉलेज समेत 4 बड़ी सौगातों का ऐलान

सुशासन तिहार 2026 : निमधा पहुंचे CM साय, पेड़ के नीचे लगाई जनचौपाल, नर्सिंग कॉलेज समेत 4 बड़ी सौगातों का ऐलान

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 6 जून 2026

सुशासन तिहार 2026 के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज ग्राम निमधा पहुंचे, जहां उन्होंने पेड़ के नीचे जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का फीडबैक लिया और क्षेत्र के विकास के लिए नर्सिंग कॉलेज, मिनी स्टेडियम, आधुनिक मंगल भवन और बिजली व्यवस्था सुधार जैसी चार बड़ी सौगातों की घोषणा की।

जनचौपाल में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के बीच बैठकर राशन, पेंशन, आवास, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा की। उन्होंने लोगों से सीधे सवाल पूछकर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और समस्याएं सुनीं। वहीं ‘बिहान’ स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लखपति दीदी बनने की अपनी प्रेरणादायक कहानी साझा की।

CM साय की बड़ी घोषणाएं

  • नर्सिंग कॉलेज की स्थापना कर क्षेत्र की बेटियों और युवतियों को उच्च शिक्षा एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • मिनी स्टेडियम का निर्माण कर युवाओं और खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी।
  • सामाजिक कार्यक्रमों के लिए आधुनिक और विशाल मंगल भवन बनाया जाएगा।
  • बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या के स्थायी समाधान के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।

अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनचौपाल में ग्रामीणों ने व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं। इस पर मौजूद कलेक्टर और अन्य अधिकारियों को आवेदनों के तत्काल निराकरण और घोषित विकास कार्यों पर जल्द अमल शुरू करने के निर्देश दिए गए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *