Narendra Modi अपनी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में Italy पहुंचे, जहां राजधानी Rome में उनकी मुलाकात इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni से हुई। दोनों नेताओं ने साथ में डिनर किया और इसके बाद एक ही कार में बैठकर मशहूर Colosseum घूमने पहुंचे।
रोम में दोनों नेताओं के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली। पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी ने साथ में कई तस्वीरें भी खिंचवाईं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि रोम पहुंचने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ डिनर करने और कोलोसियम घूमने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की और भारत-इटली संबंधों को और मजबूत करने पर बातचीत जारी रखने की बात कही।
भारत और इटली के बीच बढ़ते रणनीतिक और कूटनीतिक संबंधों के बीच दोनों नेताओं की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।


