Indravati River पर बने नारायणपाल पुल से गुरुवार को एक युवक ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना Lohandiguda Police Station क्षेत्र की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान Kondagaon जिले के सुलाहटी निवासी युवराज दास मानिकपुरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने अचानक पुल से नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय नाविकों की मदद से युवक के शव को नदी से बाहर निकाला गया। काफी मशक्कत के बाद शव बरामद कर पंचनामा कार्रवाई की गई और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts