जगदलपुर, 9 जून 2026


छत्तीसगढ़ के जगदलपुर केंद्रीय जेल में एक बार फिर प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। महज 10 दिनों के भीतर तीसरी मौत की घटना सामने आने से जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, बंदी सुधु कश्यप को अक्टूबर 2025 में बीएनएस की धारा 64(1) के तहत सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी। तबीयत बिगड़ने और रक्तचाप बढ़ने के बाद उन्हें 6 जून को मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 7 जून को उनकी मौत हो गई

इससे पहले 10 दिनों के भीतर दो और गंभीर घटनाएं सामने आई थीं—
31 मई को एक विचाराधीन महिला बंदी ने जेल परिसर में आत्महत्या कर ली थी।
वहीं 4 जून को नक्सल प्रकरण में बंद विचाराधीन कैदी रमेश कुंजाम की बाथरूम में गिरकर मौत हो गई थी।

लगातार हो रही इन घटनाओं ने जेल की स्वास्थ्य सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। अब प्रशासन के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन मौतों की जांच किस दिशा में जाती है और जिम्मेदारी किस पर तय होती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts