नई दिल्ली / एंटरटेनमेंट डेस्क, 9 जून 2026

भारत के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कार 2026 को लेकर बड़ी घोषणा सामने आई है। इस वर्ष कुल 131 हस्तियों को इस सूची में शामिल किया गया है, जिनमें से 66 लोगों को पहले ही सम्मान मिल चुका है। अब शेष नामों को 23 जून को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस सूची में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई दिग्गज हस्तियों के नाम शामिल हैं।

मशहूर अभिनेता और फिल्ममेकर आर. माधवन (R. Madhavan) को इस वर्ष पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने तमिल, हिंदी सहित कई भाषाओं में 75 से अधिक फिल्मों और 1200 से ज्यादा टीवी एपिसोड्स में काम किया है।

दिवंगत अभिनेता सतीश शाह (Satish Shah), जो अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे, उन्हें भी मरणोपरांत पद्म श्री दिया जाएगा। उनका करियर चार दशकों से अधिक लंबा रहा।

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी (Mammootty) को इस बार पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। अपने 50 साल से अधिक लंबे करियर में उन्होंने 400 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है।

तेलुगु सिनेमा के दिग्गज राजेंद्र प्रसाद (Rajendra Prasad) को भी पद्म श्री के लिए चुना गया है। उन्होंने 6 भाषाओं में लगभग 286 फिल्मों में काम किया है और सामाजिक कार्यों में भी योगदान दिया है।

भारत में हर वर्ष गणतंत्र दिवस पर इन पुरस्कारों की घोषणा होती है, जो कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, विज्ञान और सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts