Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > संविधान हत्या दिवस: CM साय का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- सत्ता के अहंकार में कुचली गई संविधान की आत्मा

संविधान हत्या दिवस: CM साय का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- सत्ता के अहंकार में कुचली गई संविधान की आत्मा

रायपुर, 25 जून 2026

संविधान हत्या दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने 25 जून 1975 को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला दिवस बताया।

मुख्यमंत्री साय ने तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार पर देश में आपातकाल थोपने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता के अहंकार में संविधान की आत्मा को कुचल दिया गया था। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान MISA जैसे दमनकारी कानूनों के तहत हजारों लोकतंत्र सेनानियों, पत्रकारों और विपक्षी नेताओं को जेल भेजा गया।

उन्होंने कहा कि 25 जून भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह दिन है, जब नागरिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर प्रतिबंध लगाए गए थे। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 जून को संविधान हत्या दिवस घोषित किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह दिन लोकतंत्र की रक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अवसर है।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि 25 जून 1975 को कांग्रेस सरकार के सत्ता के अहंकार ने संविधान की आत्मा को कुचलते हुए पूरे देश पर आपातकाल थोपा था। उन्होंने कहा कि उस दौर की घटनाएं लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा याद रखी जानी चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *