Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > आंध्र-ओडिशा सीमा के जंगल में सर्च ऑपरेशन, हथियारों और विस्फोटक का बड़ा जखीरा बरामद

आंध्र-ओडिशा सीमा के जंगल में सर्च ऑपरेशन, हथियारों और विस्फोटक का बड़ा जखीरा बरामद

ओडिशा के मलकानगिरी जिले में आंध्र-ओडिशा सीमा से लगे घने जंगलों में सुरक्षा बलों ने विशेष सर्च ऑपरेशन चलाकर हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों से मिली खुफिया सूचना के आधार पर की गई। अभियान के दौरान दो एसएलआर राइफल, दो पिस्तौल, आईईडी, बड़ी मात्रा में विस्फोटक, कारतूस, वायरलेस संचार उपकरण, वॉकी-टॉकी सेट, बैटरियां, एंटीना, हार्ड डिस्क, पेनड्राइव, दवा किट समेत अन्य सामग्री जब्त की गई। पुलिस का कहना है कि बरामद सामग्री माओवादी संगठन से संबंधित होने की आशंका है, जिसकी जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, मलकानगिरी और आंध्र-ओडिशा सीमा से लगे क्षेत्रों में सर्च और कॉम्बिंग अभियान लगातार जारी है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *