Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > शिक्षकों के लिए बड़ी राहत: शिक्षा सत्र 2026-27 तक मिलेगी पुनर्नियुक्ति, सरकार ने जारी किया आदेश

शिक्षकों के लिए बड़ी राहत: शिक्षा सत्र 2026-27 तक मिलेगी पुनर्नियुक्ति, सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर, 30 जून 2026

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शासकीय एवं शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत सहायक शिक्षक से लेकर प्राचार्य तक के शिक्षक संवर्ग को शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक पुनर्नियुक्ति प्रदान करने की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है।

मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार लोक शिक्षण संचालनालय के प्रस्ताव पर शासन ने पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी है। इसके साथ ही सभी जिलों में आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

जारी आदेश में संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पात्र शिक्षकों को शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक पुनर्नियुक्ति देने की प्रक्रिया अपने स्तर पर जल्द पूरी करें।

राज्य सरकार के इस फैसले से शासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था की निरंतरता बनी रहेगी। साथ ही विद्यार्थियों की पढ़ाई बिना किसी व्यवधान के जारी रहेगी और स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

शिक्षा विभाग का मानना है कि यह निर्णय शैक्षणिक सत्र की सुचारू व्यवस्था, विद्यार्थियों के हित और विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *