रायपुर, 01 जुलाई 2026

जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत बम्हनीडीह में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह 2 जुलाई 2026 (गुरुवार) को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे आई.टी.आई. ग्राउंड, बम्हनीडीह में होगा, जहां नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभी पार्षद पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

समारोह में नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री रमेश कुमार डडसेना के साथ सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और क्षेत्रवासियों के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वहीं जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब तथा जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े अति विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह, जैजैपुर विधायक श्री बालेश्वर साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव श्री अम्बेश जांगड़े तथा जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

यह शपथ ग्रहण समारोह नगर पंचायत के नए जनप्रतिनिधियों के औपचारिक कार्यभार ग्रहण का महत्वपूर्ण अवसर होगा, जिसमें क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े संकल्पों के साथ नई परिषद अपने कार्यकाल की शुरुआत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts