Dark Light

Blog Post

paperonscreen.com > News > All > राज्यपाल रमेन डेका ने स्वेच्छानुदान मद से बस्तर के स्वामी आत्मानंद स्कूल को दिए 10 कंप्यूटर

राज्यपाल रमेन डेका ने स्वेच्छानुदान मद से बस्तर के स्वामी आत्मानंद स्कूल को दिए 10 कंप्यूटर

रायपुर, 7 जुलाई 2026

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपने स्वेच्छानुदान मद से बस्तर जिले के विकासखंड दरभा के सुदूर वनांचल क्षेत्र स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मांझीगुडा चिंगपाल को 10 कंप्यूटर प्रदान किए। इसके लिए राज्यपाल द्वारा पूर्व में स्वीकृति प्रदान की गई थी।

लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यालय के लिए कंप्यूटरों का औपचारिक रूप से हस्तांतरण किया। उन्होंने कहा कि इन कंप्यूटरों के माध्यम से सुदूर वनांचल क्षेत्र के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके ज्ञान और कौशल का विकास होगा।

कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, उप सचिव सुश्री निधि साहू तथा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मांझीगुडा (जिला बस्तर) के प्राचार्य उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *