रायपुर, 9 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला, कोल लेवी घोटाला और कस्टम मिलिंग घोटाला मामले के आरोपी रामगोपाल अग्रवाल को विशेष न्यायालय ने 17 जुलाई तक EOW (Economic Offences Wing) की कस्टोडियल रिमांड पर भेज दिया है।

गुरुवार को EOW ने मेडिकल जांच के बाद रामगोपाल अग्रवाल को विशेष न्यायाधीश सुमित कपूर की अदालत में पेश किया। सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें 17 जुलाई तक EOW रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। इस दौरान जांच एजेंसी उनसे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ करेगी।

बताया जा रहा है कि रामगोपाल अग्रवाल, जो प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष रह चुके हैं, लगभग तीन वर्षों से फरार थे। उन्होंने एक दिन पहले रायपुर स्थित EOW कार्यालय पहुंचकर सरेंडर किया था। अदालत परिसर में इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts