रायपुर, 27 जून 2026

सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित AI वीडियो को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। संगठनों का आरोप है कि एक सोशल मीडिया अकाउंट से प्रसारित वीडियो में ईशु को भगवान शिव और भगवान विष्णु से ऊपर दर्शाने का प्रयास किया गया है।

आरोप है कि वीडियो में भगवान शिव और भगवान विष्णु द्वारा ईशु को अपना ‘पिता’ बताए जाने जैसे दावे किए गए हैं। हिंदू संगठनों का कहना है कि इस प्रकार की सामग्री धार्मिक भावनाओं को आहत करती है और समाज में भ्रम एवं वैमनस्य फैलाने का प्रयास है।

मामले को लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। संगठनों ने पुलिस से शिकायत कर वीडियो की जांच कराने और संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल, पुलिस की ओर से मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई और जांच की प्रक्रिया जारी रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts