कांकेर।छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां दो सक्रिय नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की पहचान हिड़मे और शंकर के रूप में हुई है। दोनों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों नक्सली घातक हथियार AK-47 के साथ पुलिस के पास पहुंचे और हिंसा का रास्ता छोड़कर सामान्य जीवन अपनाने की इच्छा जताई। पुलिस ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनका आत्मसमर्पण स्वीकार करते हुए उन्हें शासन की पुनर्वास नीति का लाभ देने की बात कही है।

गौरतलब है कि सरकार द्वारा तय नक्सलवाद उन्मूलन की समय-सीमा के दिन ही यह आत्मसमर्पण हुआ है, जिसे सुरक्षा बलों के लिए अहम उपलब्धि माना जा रहा है।

इधर, जानकारी मिल रही है कि कांकेर के जंगलों में अब भी करीब 15 नक्सलियों की मौजूदगी बनी हुई है। इनके खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि नक्सलियों से लगातार आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की जा रही है। आने वाले समय में और भी नक्सलियों के सरेंडर की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts