06 मई 2026 | रायपुर

छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हारने वाली सीटों पर फोकस करने की Congress रणनीति पर उप मुख्यमंत्री Arun Sao ने तीखा हमला बोला है। रायपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि Congress का “कुछ नहीं होने वाला है”, क्योंकि पार्टी के पास न नेतृत्व बचा है और न ही नीयत।

अरुण साव ने आरोप लगाया कि Congress देश में “अर्बन नक्सल” की तरह भ्रम और अफवाह फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता अब Congress की राजनीति को समझ चुकी है और पार्टी पूरी तरह एक्सपोज हो चुकी है। साव के मुताबिक इसका कोई राजनीतिक लाभ Congress को नहीं मिलने वाला।

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भी डिप्टी CM ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है और बस्तर अब विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि सरकार बस्तर को देश का सबसे विकसित आदिवासी संभाग बनाने के संकल्प पर काम कर रही है।

Congress द्वारा अमित शाह के दौरे को उद्योगपतियों के लिए जमीन देखने से जोड़ने वाले बयान पर साव ने कहा कि Congress लगातार अफवाह फैलाने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को बस्तर में पेयजल, सड़क, अस्पताल और आदिवासी विकास जैसे मुद्दों की चिंता नहीं है।

सुशासन तिहार को लेकर Congress के अभियान पर भी उप मुख्यमंत्री ने निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने Congress को “अपने घर और मन दोनों से निकाल दिया है।” वहीं पद्मश्री फूलबासन यादव के कथित अपहरण प्रयास के मामले पर उन्होंने कहा कि प्रशासन इस पर संज्ञान लेगा और छत्तीसगढ़ का माहौल इस तरह की घटनाओं वाला नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts