07 मई 2026 | पटना

बिहार की राजनीति में आज बड़ा दिन माना जा रहा है, जहां मुख्यमंत्री Samrat Choudhary के नेतृत्व वाली NDA सरकार का कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में दोपहर 12:10 बजे आयोजित भव्य समारोह में कुल 27 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले BJP कोटे से संभावित मंत्रियों की सूची सामने आई है। इसमें ई शैलेंद्र, संजय टाइगर, विजय सिन्हा, नीतीश मिश्रा, श्रेयसी सिंह, दिलीप जायसवाल, अरुण शंकर प्रसाद, प्रमोद चंद्रवंशी, लखेंद्र पासवान और मिथिलेश तिवारी जैसे नाम शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार NDA सहयोगियों के बीच मंत्री पद का बंटवारा लगभग तय हो चुका है। चर्चा है कि BJP से 12, JDU से 11, LJP (R) से 2 और HAM व RLM से एक-एक मंत्री शपथ ले सकते हैं। वहीं 6 मंत्री पद फिलहाल खाली रखे जाने की संभावना है। बिहार में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

समारोह को राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें Narendra Modi और Amit Shah समेत NDA के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक मेगा रोड शो भी प्रस्तावित है, जिसे लेकर राजधानी पटना में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

बुधवार रात अमित शाह पटना पहुंचे थे, जहां उन्होंने होटल में BJP और NDA नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने राजबंसी नगर स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर में दर्शन भी किए। वहीं BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई वरिष्ठ नेता भी समारोह में शामिल होने के लिए पटना पहुंच चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts