13 मई 2026 | नालंदा

बिहार के नालंदा जिले के अस्थमा थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरावा गांव में एक नींबू तोड़ने को लेकर हुए विवाद में 12 वर्षीय शुभम कुमार की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार, शुभम ने गोरे खान के घर के पेड़ से एक नींबू तोड़ लिया था, जिसके बाद आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और दो समुदायों के बीच जमकर रोड़ेबाजी व हंगामा हुआ। कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया, जबकि पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

गांव में तनाव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी पक्ष के घर पर रोड़ेबाजी की और कई जगहों पर हंगामा हुआ। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। मौके पर एसपी, डीएसपी, एसडीएम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचकर स्थिति संभालने में जुटे रहे।

12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ

पुलिस ने मामले में अब तक 12 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। प्रशासन ने गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

परिजनों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की

मृतक शुभम कुमार के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मामूली विवाद में बच्चे की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। घटना के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts