राजधानी रायपुर के रावाभाठा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब वार्ड नंबर 13 स्थित एक घर से संदिग्ध बम बनाने की सामग्री मिलने की सूचना सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौके से तार, संदिग्ध केमिकल और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बम स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंच गई। एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और आसपास के लोगों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।

बताया जा रहा है कि मामला कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पुलिस मौके पर मिले संदिग्ध सामान की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सामग्री किस उद्देश्य से रखी गई थी।

फिलहाल इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts