Korba जिले के Podi Uproda Janpad Panchayat में CEO के ट्रांसफर को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जय प्रकाश डड़सेना को जिला पंचायत कोरबा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं उनके स्थान पर भूपेंद्र कुमार सोनवानी को जनपद पंचायत का प्रभार सौंपा गया है।

इस फैसले के बाद जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताते हुए चल रहे ‘सुशासन तिहार’ के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि ईमानदार और विकास कार्यों को गति देने वाले अधिकारी को अचानक हटाकर क्षेत्र के विकास को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

जनपद उपाध्यक्ष ने कहा कि जय प्रकाश डड़सेना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और विकास कार्यों की पूरी जानकारी रखते हैं। ऐसे समय में जब सुशासन तिहार के तहत लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है, उनका ट्रांसफर करना गलत फैसला है।

वहीं जनपद अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि पुराने CEO की वापसी नहीं हुई तो जनपद पंचायत कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी और उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वे पहले शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात शासन और प्रशासन तक पहुंचाएंगे, लेकिन मांग नहीं मानी गई तो अनिश्चितकालीन धरना भी दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts