रायपुर। Chhattisgarh Board of Secondary Education द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज दोपहर 2:30 बजे जारी किए जाएंगे। परिणाम की घोषणा Vishnu Deo Sai करेंगे। रिजल्ट जारी होने से पहले स्कूल शिक्षा मंत्री Gajendra Yadav ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं।

मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि सभी परीक्षार्थियों को अच्छे परिणाम के लिए शुभकामनाएं। जिन छात्रों के परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आएंगे, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि परीक्षा जीवन का एक हिस्सा है और मेहनत के अनुसार परिणाम मिलते हैं, इसलिए हताश होने की जरूरत नहीं है।

मंत्री ने यह भी बताया कि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को राज्य सरकार की Pandit Deendayal Upadhyay Medhavi Chhatra Protsahan Yojana के तहत डेढ़ लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं, पेपर लीक को लेकर हो रहे विरोध पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts