11 मई 2026 | रायपुर

रायपुर के बलवीर सिंह जुनैजा इंडोर स्टेडियम में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में “लीड 36गढ़” पहल की उल्लेखनीय सफलता और वंचित वर्ग के युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए शिवाशा फाउंडेशन के चेयरमैन अनूप अग्रवाल का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन की एडिशनल चीफ सेक्रेटरी आईएएस ऋचा शर्मा ने की, जबकि कलेक्टर गौरव सिंह और सीईओ कुमार विश्वरंजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

वंचित युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं तक पहुंचाने की पहल

कार्यक्रम में वक्ताओं ने “लीड 36गढ़” को राज्य के ग्रामीण, आर्थिक रूप से कमजोर और सामाजिक रूप से वंचित वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादायी अभियान बताया। इस पहल के तहत प्रतिभाशाली युवाओं का चयन कर उन्हें निःशुल्क सिविल सेवा परीक्षा की गुणवत्तापूर्ण तैयारी करवाई जाती है, ताकि वे प्रशासनिक सेवाओं में आगे बढ़ सकें।

कई विद्यार्थियों ने हासिल की बड़ी सफलता

कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी गई कि इस वर्ष “लीड 36गढ़” से जुड़े कई विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी समेत विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर चयन प्राप्त किया है। चयनित अधिकांश विद्यार्थी ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आते हैं, जिनकी सफलता अब पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बन चुकी है।

सामाजिक समावेशन और नेतृत्व निर्माण की प्रभावी पहल

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने “लीड 36गढ़” मॉडल को सामाजिक समावेशन, शिक्षा और नेतृत्व निर्माण की दिशा में एक प्रभावी पहल बताया। वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान युवाओं को अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का भी माध्यम बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts