जांजगीर-चांपा, 10 जुलाई 2026

प्रदेशभर में नशे में धुत दूल्हे की बारात लौटाकर चर्चा में आईं मुस्कान प्रधान ने अब उसी युवक संत कुमार से मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बातचीत के बाद गलतफहमियां दूर हुईं और आपसी सहमति से विवाह का फैसला लिया गया।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को परिवार परामर्श केंद्र से निकलने के बाद मुस्कान सीधे खोखरा गांव स्थित मनका दाई मंदिर पहुंचीं, जहां दोनों ने परिजनों की मौजूदगी में विवाह कर लिया। लड़की के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों से बातचीत की। पुलिस के अनुसार, मुस्कान ने अपनी इच्छा से विवाह करने और संत कुमार के साथ रहने की बात कही।

दोनों का दावा है कि 23 जून को शादी वाले दिन हुई घटना एक साजिश थी। संत कुमार का कहना है कि वह शराब नहीं पीता और उसकी कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया गया था। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गौरतलब है कि 23 जून को मुस्कान ने कथित रूप से नशे में पहुंचे दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया था। उनके इस फैसले की प्रदेशभर में सराहना हुई थी और बाद में उन्हें महिला परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर के रूप में भी नियुक्त किया गया था। अब दोनों के विवाह ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts