रायपुर, 17 जून 2026


छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री में देरी के चलते मौसम का मिजाज लगातार गर्म बना हुआ है। राजधानी रायपुर सहित कई इलाकों में दिन के समय तेज धूप और रात में भारी उमस लोगों को परेशान कर रही है।

मंगलवार को रायपुर के कुछ हिस्सों में तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई, जबकि कई जगह केवल बूंदाबांदी दर्ज की गई। इसके बाद धूप निकलने से तापमान और उमस दोनों में बढ़ोतरी देखी गई।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तरी हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं बिलासपुर में तापमान 42°C तक पहुंच गया, जिससे लोग भीषण गर्मी से जूझते रहे।

पिछले 24 घंटों में कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी हुई। बस्तर क्षेत्र में लगभग 5 सेमी बारिश, जबकि करपावंड, जशपुरनगर, रामानुजनगर और दरभा में 2 से 3 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी। कुछ इलाकों में हवा की गति 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

आज के लिए बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बादल गरजने, आकाशीय बिजली और बारिश की संभावना जताई गई है।

राजधानी रायपुर में आज भी बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 40°C और न्यूनतम तापमान 28°C के आसपास रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts