रायपुर, 7 जुलाई 2026

मुख्य सचिव श्री विकासशील ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के सभी विभागों के सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक लेकर विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में मुख्य सचिव ने सभी विभागों में बैकलॉग के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय सचिवों से कहा कि वे अपने-अपने विभागों की योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें और समयबद्ध तरीके से उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

समीक्षा के दौरान ई-ऑफिस, लोक सेवा गारंटी, नियद नेल्लानार डैशबोर्ड, सुघ्घर छत्तीसगढ़, पीएम प्रगति पोर्टल, ई-प्रगति सीजी स्टेट पोर्टल, डी-रेगुलेशन ई-गजट, सेवा सेतु, ग्रामीण विकास विभाग की योजनाएं तथा पीएम सूर्य घर बिजली योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली गई।

मुख्य सचिव विकासशील ने शासन के महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों से जुड़े भू-अर्जन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के भी निर्देश दिए, ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।

बैठक में विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव एवं सचिव उपस्थित रहे और विभागीय योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts