रायपुर, 6 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दिनभर भूमिपूजन, जयंती समारोह और जी मीडिया किसान चौपाल जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों में भाग लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से प्रस्थान करेंगे और 11:30 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह, चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विभिन्न निर्माण कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:15 बजे पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर पहुंचेंगे, जहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। यह कार्यक्रम शाम 4:35 बजे तक चलेगा।

शाम को मुख्यमंत्री कृषि विश्वविद्यालय परिसर, रायपुर पहुंचेंगे और शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे तक आयोजित जी मीडिया – किसान चौपाल कार्यक्रम में शामिल होकर किसानों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री शाम 6:15 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts