रायपुर। 2 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 2 जुलाई (गुरुवार) का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दिनभर रायपुर, जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगे।

सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रवाना होकर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से जांजगीर-चांपा के लिए प्रस्थान करेंगे।

दोपहर 12:20 बजे वे बसे नगर, सक्ती आगर (चांपा) पहुंचेंगे और “सखी आगर का अवलोकन” करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री आईटीआई ग्राउंड, पामगढ़ में आयोजित नगर पंचायत पामगढ़ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं समस्त पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

दोपहर बाद मुख्यमंत्री सक्ती जिले के जैजा पहुंचकर “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन” भाजपा कार्यालय के भूमिपूजन एवं जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रायपुर लौटेंगे।

शाम 6:35 बजे मुख्यमंत्री सर्किट हाउस, सिविल लाइन रायपुर में आयोजित पत्रकार संघ – प्रदेश, छत्तीसगढ़ योग आयोग के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पुनः मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे, जहां उनका दिनभर का आधिकारिक दौरा समाप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts