धमतरी, 8 जून 2026

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 480 किलो गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की कीमत 2 करोड़ 60 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक तस्कर इस खेप को रायपुर और उत्तर प्रदेश में खपाने की तैयारी में थे।

नाकेबंदी के दौरान पकड़ाए तस्कर

पुलिस को सूचना मिली थी कि बस्तर से एक कार और पिकअप वाहन में भारी मात्रा में गांजा लेकर रायपुर की ओर जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर श्याम तराई में नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की गई। तलाशी के दौरान सफेद बोरियों में भरा भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

480 किलो गांजा बरामद

जांच में पुलिस ने 480 किलोग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 2.60 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले में नौशाद खान, करण साहू, मोहम्मद सादिक और हिमांशु साहू को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।

रायपुर और यूपी में सप्लाई का था प्लान

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जगदलपुर में सब्जी खाली करने के बाद पिकअप वाहन में गांजा लोड किया गया था। इसके बाद इस खेप को रायपुर और उत्तर प्रदेश में सप्लाई करने की योजना थी। पुलिस अब तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

पुल‍िस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। वहीं नाबालिग को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts