07 मई 2026 | चेन्नई
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सरकार गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच Vijay की पार्टी TVK के लिए बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक TVK चीफ विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल से मुलाकात की, लेकिन उन्हें बहुमत साबित करने की शर्त के साथ वापस भेज दिया गया।
सूत्रों के अनुसार राज्यपाल ने स्पष्ट किया कि सरकार गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने से पहले TVK को विधानसभा में पर्याप्त समर्थन का ठोस प्रमाण देना होगा। फिलहाल पार्टी सबसे बड़ी दल के रूप में उभरी है, लेकिन बहुमत के आंकड़े से अभी भी पीछे है।
तमिलनाडु में चुनाव नतीजों के बाद गठबंधन की राजनीति तेज हो गई है। TVK को लेकर DMK और AIADMK दोनों खेमों में हलचल बनी हुई है। विभिन्न दलों के बीच समर्थन और संभावित गठबंधन को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
इस बीच देश के अन्य राज्यों में भी चुनाव बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। पश्चिम बंगाल में Suvendu Adhikari के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और BJP ने इस घटना को पूर्वनियोजित साजिश बताया है। वहीं असम, केरल और पुडुचेरी में भी नई सरकार के गठन और सत्ता साझेदारी को लेकर बैठकों का दौर जारी है।
तमिलनाडु में फिलहाल सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि TVK बहुमत जुटाने में सफल होती है या राज्य में नए राजनीतिक समीकरण बनते हैं।


