Dhanwar Inter-State Checkpost पर किसानों ने जमीन अधिग्रहण के बाद अब तक मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रशासन पर लापरवाही और उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जल्द भुगतान की मांग की।

जानकारी के मुताबिक, Wadrafnagar स्थित धनवार अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट निर्माण के लिए करीब 20 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया था। प्रभावित किसानों का कहना है कि वर्षों बीत जाने के बाद भी उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला, जिससे वे आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। बाद में SDM ने किसानों से चर्चा कर उन्हें समझाइश दी, जिसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ। प्रशासन की ओर से किसानों की मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने और मामले के समाधान का आश्वासन दिया गया।

प्रभावित किसान Mithlesh Dubey ने आरोप लगाया कि शासन स्तर पर करीब 8 लाख रुपये मुआवजा स्वीकृत किया गया था, लेकिन वह राशि किस खाते में गई इसकी जानकारी विभाग नहीं दे पा रहा है। किसानों ने चेतावनी दी है कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts