स्पोर्ट्स डेस्क, 10 जून 2026

अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। विराट कोहली के बाद अब स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, हार्दिक पांड्या जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव (Thigh Strain) से जूझ रहे हैं। हाल ही में उन्हें बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE), बेंगलुरु से फिटनेस क्लीयरेंस मिली थी, लेकिन नई चोट के चलते उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा।

फिटनेस टेस्ट के बाद बढ़ी परेशानी

हार्दिक 2 जून से बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रेनिंग कर रहे थे। एक सप्ताह की फिटनेस ड्रिल और मूल्यांकन के बाद उन्हें खेलने की अनुमति मिल गई थी, लेकिन फिटनेस टेस्ट के दौरान नई समस्या सामने आने के बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें सीरीज से बाहर रखने का फैसला किया।

आईपीएल में भी चोट से जूझते रहे हार्दिक

आईपीएल 2026 के दौरान भी हार्दिक पांड्या पीठ में ऐंठन और फिटनेस संबंधी समस्याओं से परेशान रहे थे। चोट के कारण वह कई मुकाबलों में टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे। अब अफगानिस्तान सीरीज से बाहर होने के बाद उनकी वापसी को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

2027 वर्ल्ड कप की तैयारी को झटका

अफगानिस्तान के खिलाफ यह वनडे सीरीज 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों का अहम हिस्सा मानी जा रही है। ऐसे में विराट कोहली और हार्दिक पांड्या जैसे अनुभवी खिलाड़ियों का बाहर होना टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts