स्पोर्ट्स डेस्क, 17 जून 2026


ट्राई नेशन ए सीरीज 2026 के अहम मुकाबले में अफगानिस्तान ए के कप्तान इमरान मीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लगातार दो हार झेल चुकी तिलक वर्मा की अगुवाई वाली इंडिया ए के लिए यह मुकाबला किसी करो या मरो से कम नहीं था।

भारत की शुरुआत आक्रामक रही। ओपनर वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य ने तेज रन बटोरते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। प्रियांश ने केवल 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि वैभव सूर्यवंशी 38 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और प्रियांश आर्य ने पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट निकालकर दबाव बनाए रखा। गायकवाड़ 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

मध्यक्रम में कुमार कुशाग्र और कप्तान तिलक वर्मा ने शानदार साझेदारी कर टीम को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का संतुलन दिखाते हुए स्कोर को 250 रन के पार पहुंचाया। कुशाग्र ने 67 गेंदों में 58 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने भी अर्धशतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

हालांकि अंतिम ओवरों में इंडिया ए की पारी कुछ लड़खड़ा गई। कप्तान तिलक वर्मा 45वें ओवर में आउट हो गए, जिसके बाद टीम को लगातार झटके लगे। 45 ओवर के बाद भारत का स्कोर 274 रन पर 6 विकेट था।

इंडिया ए के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि हार की स्थिति में टीम फाइनल की दौड़ से बाहर हो सकती है। वहीं जीत मिलने पर टीम के चार अंक हो जाएंगे और फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts