जगदलपुर, 2 जुलाई 2026

बस्तर संभाग के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन जगदलपुर की तस्वीर तेजी से बदल रही है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 34.43 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का व्यापक आधुनिकीकरण किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, परियोजना का करीब 93 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

परियोजना के तहत नया जी+1 स्टेशन भवन, 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज, लिफ्ट, आधुनिक वेटिंग हॉल, डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली, दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं, नई पार्किंग तथा बस्तर की कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित करने वाला आकर्षक परिसर विकसित किया जा रहा है।

इसके अलावा प्लेटफॉर्म नंबर 1, 2 और 3 का विस्तार, नए प्लेटफॉर्म शेल्टर, बेहतर सरफेसिंग और डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाने का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है, जिससे यात्रियों को ट्रेनों और कोच की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

जगदलपुर रेलवे स्टेशन पूरे बस्तर संभाग की प्रमुख रेल लाइफलाइन है। यहां से प्रतिदिन हजारों यात्री देश के विभिन्न हिस्सों के लिए यात्रा करते हैं। परियोजना पूरी होने के बाद स्टेशन रोजाना 10 हजार से अधिक यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सक्षम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts