West Bengal के चर्चित R. G. Kar Medical College and Hospital रेप और मर्डर केस में बड़ा फैसला सामने आया है। मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल और तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारी Sandip Ghosh के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी कार्रवाई की मंजूरी दे दी है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय यानी Enforcement Directorate को संदीप घोष के खिलाफ कार्रवाई की अनुमति मिल गई है। उन्होंने इसे एक “रचनात्मक और जरूरी कदम” बताया।
शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि पिछली All India Trinamool Congress सरकार ने 9 अगस्त 2024 को आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई घटना की जांच को लंबे समय तक रोके रखा। उन्होंने कहा कि अब मामले में निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप और मर्डर केस को लेकर पहले ही राज्य की राजनीति गरमाई हुई है और अब मनी लॉन्ड्रिंग जांच की मंजूरी के बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है।


