नई दिल्ली  ,6 जून2026

नई दिल्ली। हौजरानी अग्निकांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने अवैध होटल के रेस्त्रां में कार्यरत शेफ केशव नेगी को गिरफ्तार किया है। जांच में उसकी भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, घटना के समय केशव नेगी रेस्त्रां में मौजूद था। जब आग किचन तक पहुंची तो उसने वहां मौजूद लोगों को सतर्क करने या बचाने का प्रयास नहीं किया और मौके से भाग निकला। आरोप है कि उसने बेसमेंट का जालीदार शटर भी गिरा दिया, जिससे नीचे मौजूद लोग अंदर ही फंस गए।

घटना के बाद कुछ समय तक वह मौके पर मौजूद रहा, लेकिन बाद में फरार हो गया। मालवीय नगर थाना पुलिस ने शनिवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

वहीं, मामले में फरार चल रहे होटल मैनेजर और चार्टर्ड अकाउंटेंट जय मिश्रा की तलाश जारी है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

इससे पहले फोरेंसिक जांच और प्रशासनिक कार्रवाई में होटल के संचालन, सुरक्षा मानकों और अवैध निर्माण को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आए हैं। घटना के बाद दिल्ली सरकार और संबंधित एजेंसियां भी सख्त कार्रवाई के मूड में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts