रायपुर, 09 जून 2026

रायपुर के धरसीवां क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के चर्चित मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है।

वीडियो में कथित तौर पर पीड़िता के दादा को आरोपी पक्ष से पैसे लेते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद एसपी ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने मामले का संज्ञान लेते हुए गंभीर जांच के आदेश दिए हैं।

पुलिस के अनुसार, वीडियो की तकनीकी और तथ्यात्मक जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका या साजिश सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले भी मामले में लापरवाही बरतने पर सिलयारी चौकी प्रभारी को निलंबित किया जा चुका है और जांच धरसीवां थाना प्रभारी को सौंपी गई थी।

पुलिस ने यह भी बताया कि नाबालिग के साथ अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म की घटनाएं हुई थीं, जिसमें अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और उनके खिलाफ POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts