रायपुर, 18 जून 2026

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने गुरुवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, मोवा पहुंचकर परीक्षा केंद्र की तैयारियों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों को पार्किंग, प्रवेश और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुचारु व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें।

कलेक्टर ने अभिभावकों के वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था करने, यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने और परीक्षा केंद्र के आसपास भीड़भाड़ नियंत्रित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

निरीक्षण के दौरान डीसीपी मयंक गुर्जर, अपर कलेक्टर नवीन ठाकुर और डिप्टी कलेक्टर उपेंद्र किंडो सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts