14 मई 2026 | जयपुर

राजनाथ सिंह ने जयपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। रक्षा मंत्री ने कहा कि अगर पाकिस्तान ने दोबारा भारत की ओर नजर उठाने की कोशिश की, “तो जो अब तक नहीं हुआ है, वह होकर रहेगा।” उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन अगर कोई भारत को छेड़ता है तो उसे छोड़ा भी नहीं जाता। रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया को साफ संदेश दे दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ अब “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जाएगी।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ का किया जिक्र

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेनाओं के “ऑपरेशन सिंदूर” ने नया इतिहास रचा है और यह साबित किया है कि भारत अब आतंकवादी हमलों को चुपचाप सहने वाला देश नहीं रहा। उन्होंने कहा कि अब अगर भारत के नागरिकों पर हमला होगा तो जवाब दुश्मन के घर में घुसकर दिया जाएगा।

पहलगाम आतंकी हमले पर जताया आक्रोश

रक्षा मंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकियों ने लोगों से उनका धर्म पूछकर गोली मारी, जो भारतीय संस्कृति और इंसानियत के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि पूरा देश इस घटना से आक्रोशित था और उसके बाद भारत ने ऐसा जवाब दिया कि दुश्मन के होश उड़ गए।

आतंकवाद पर सख्त संदेश

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की नीति शुरू से स्पष्ट रही है कि आतंकवाद को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत इंसाफ और इंसानियत में विश्वास रखता है, लेकिन देश की सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts