एंटरटेनमेंट डेस्क , 6 जून 2026
नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म Prime Video पर रिलीज हुई नई सस्पेंस-ड्रामा सीरीज ‘Pyramid Scheme’ दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। महज रिलीज के कुछ ही समय बाद इस 7 एपिसोड की सीरीज ने प्लेटफॉर्म के टॉप-10 ट्रेंडिंग कंटेंट में अपनी जगह बना ली है।
सीरीज की कहानी एक महत्वाकांक्षी युवा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जल्द अमीर बनने के सपने में नेटवर्क मार्केटिंग और पिरामिड स्कीम के जाल में फंस जाता है। उसकी यह महत्वाकांक्षा न केवल उसके भविष्य बल्कि परिवार और रिश्तों को भी प्रभावित करती है।
दर्शकों को सीरीज का विषय काफी प्रासंगिक और वास्तविक लगा है, जिसके कारण सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा तेज हो गई है। IMDb पर सीरीज को 7/10 की रेटिंग मिली है, जबकि Prime Video पर यह फिलहाल नंबर-2 ट्रेंडिंग पोजिशन पर बनी हुई है।
सीरीज को TVF के बैनर तले श्रेयांश पांडे ने बनाया है। इसमें परमवीर चीमा, रणवीर शौरी और अल्फिया जाफरी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।


