एंटरटेनमेंट डेस्क, 6 जुलाई 2026

अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ को रिलीज के महज 48 घंटे बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाए जाने के बाद एक बार फिर 1994 की चर्चित फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ सुर्खियों में आ गई है।

शेखर कपूर के निर्देशन में बनी ‘बैंडिट क्वीन’ महिला डाकू फूलन देवी के जीवन पर आधारित थी। फिल्म में अत्यधिक हिंसा, न्यूडिटी, अश्लील भाषा और तथ्यों को लेकर उठे विवाद के बाद कोर्ट के आदेश पर इसे रिलीज के लगभग एक सप्ताह बाद सिनेमाघरों से हटा दिया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फूलन देवी ने भी फिल्म के कुछ दृश्यों और प्रस्तुति पर आपत्ति जताई थी, जिसके चलते मामला और अधिक विवादित हो गया था।

फिल्म में सीमा बिस्वास ने मुख्य भूमिका निभाई थी। विवादों के बावजूद ‘बैंडिट क्वीन’ को समीक्षकों ने खूब सराहा और इसे दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिले।

वर्तमान में ‘बैंडिट क्वीन’ ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। वहीं ‘सतलुज’ को ओटीटी से हटाए जाने को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में लगातार चर्चा बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts