सहकारी बैंक में 30 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन: FIR और सस्पेंशन के बाद किसानों को फिर मिलने लगा खाद-बीज
अंबिकापुर के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की समितियों में 30.51 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितता सामने आने के बाद सरकार ने एफआईआर, निलंबन और जांच जैसी कार्रवाई की है। इसके बाद प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को दोबारा खाद, बीज और ऋण सुविधा मिलना शुरू हो गया है।