दिल्ली जिमखाना पर कार्रवाई के बीच पाकिस्तान में चर्चा तेज: 218 अरब की सरकारी जमीन पर नाममात्र किराए में चल रहा लाहौर जिमखाना
दिल्ली जिमखाना क्लब को जमीन खाली करने के नोटिस के बाद पाकिस्तान के लाहौर जिमखाना क्लब की जमीन और किराए को लेकर बहस छिड़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 218 अरब पाकिस्तानी रुपये मूल्य की सरकारी जमीन पर संचालित क्लब सालाना महज 5,000 रुपये किराया दे रहा है।