सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: 1000 प्रतिभागियों के साथ छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक यात्रा शुरू
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत छत्तीसगढ़ से 1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन द्वारा सोमनाथ धाम की यात्रा करेंगे। 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस ऐतिहासिक सांस्कृतिक यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जिसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय गौरव को नई पीढ़ी से जोड़ना है।
स्कॉर्पियो की टक्कर से पलटा अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत
आरंग के करमंदी गांव में अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक कन्हैया धीवर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
दुष्कर्म आरोपी नरेंद्र नयन शास्त्री को गोपनीय तरीके से रायपुर लाया गया, इलाज के लिए मेकाहारा भेजने की तैयारी
महासमुंद सेंट्रल जेल में बंद कथावाचक नरेंद्र नयन शास्त्री की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच रायपुर लाया गया है। मेडिकल जांच के बाद उन्हें वापस जेल भेजा जाएगा।
CM हाउस की बैठक को लेकर कांग्रेस का हमला, दीपक बैज बोले- मंत्रियों और मुख्यमंत्री में हुआ घमासान
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री निवास में हुई मंत्रियों की बैठक को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कामकाज को लेकर तीखी नोकझोंक हुई और सरकार के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
रायपुर नगर निगम के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
रायपुर नगर निगम के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा है। मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल को बधाई देते हुए प्रदेश में योग के प्रचार-प्रसार, जनजागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए शुभकामनाएं दीं।
सीएम साय की बैठक पर टिकी नजरें, क्या मंत्रिमंडल में होगा बदलाव?
छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई है। बैठक के एजेंडे को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं होने से राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर तेज हो गया है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य के विकास, सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
सेजबहार फेस-1 में मंडल की भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, अवैध सड़क निर्माण पर कार्रवाई
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने सेजबहार फेस-1 कॉलोनी स्थित अपनी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया। निजी बिल्डर द्वारा किए जा रहे अवैध सड़क निर्माण पर कार्रवाई करते हुए मंडल ने भविष्य की आवासीय परियोजना के लिए भूमि को सुरक्षित किया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ में होगा सामूहिक योगाभ्यास, “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर विशेष आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर छत्तीसगढ़ में जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होने वाले इस आयोजन में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


