कोरिया में दर्दनाक हादसा: गैस सिलेंडर ब्लास्ट में SECL डिप्टी मैनेजर की मौत
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में SECL चरचा कॉलरी क्षेत्र के एक क्वार्टर में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। विस्फोट में SECL के डिप्टी मैनेजर के. वी. नंदन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।