मनरेगा काम पर जा रही महिला को लिफ्ट देना पड़ा भारी, सुनसान खेत में छेड़छाड़ की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार
खैरागढ़ जिले में मनरेगा कार्य के लिए जा रही एक आदिवासी महिला को बाइक सवार युवकों से लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया। सुनसान इलाके में दोनों ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की कोशिश की, लेकिन महिला के साहस और सूझबूझ से आरोपी भाग खड़े हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।