क्या दूसरी बार शादी करने जा रही हैं जेनिफर विंगेट? बिजनेसमैन संग रिश्ते की चर्चा तेज
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री जेनिफर विंगेट की दूसरी शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इश्माएल के साथ रिश्ते में हैं और दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, अब तक किसी भी पक्ष ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।