जशपुर के कुनकुरी में बनेगा हाईटेक नालंदा परिसर: 50 हजार किताबें, ऑक्सी रीडिंग जोन और 24×7 लाइब्रेरी की सुविधा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित सलियाटोली में 4.37 करोड़ रुपये की लागत से 250 सीटर सर्वसुविधायुक्त नालंदा परिसर का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। यह परिसर क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक, तकनीक आधारित और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन का वातावरण उपलब्ध कराएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 21 जून 2025 को इस परियोजना का भूमिपूजन किया था