18 मई 2026 | कोलकाता

पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी राहत देते हुए भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ाने का फैसला लिया है। वित्त विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ‘वेस्ट बंगाल सर्विसेज (रेजिंग ऑफ एज-लिमिट) रूल्स, 1981’ में संशोधन कर नई आयु सीमा लागू कर दी गई है। सरकार के मुताबिक यह नया नियम 11 मई 2026 से प्रभावी माना जाएगा। नए प्रावधानों के तहत ग्रुप ‘A’ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 41 वर्ष कर दी गई है, जबकि ग्रुप ‘B’ पदों के लिए यह सीमा 44 वर्ष होगी। वहीं ग्रुप ‘C’ और ग्रुप ‘D’ श्रेणी की नौकरियों में अब उम्मीदवार 45 वर्ष तक आवेदन कर सकेंगे। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन पदों पर पहले से अधिक आयु सीमा लागू है, वहां पुरानी व्यवस्था ही जारी रहेगी।

PSC के बाहर होने वाली भर्तियों में भी लागू होगा नियम

अधिसूचना में कहा गया है कि पब्लिक सर्विस कमीशन (PSC) के दायरे से बाहर होने वाली भर्ती प्रक्रियाओं पर भी यह संशोधित आयु सीमा लागू होगी। इसमें राज्य की वैधानिक संस्थाएं, सरकारी कंपनियां और स्थानीय निकाय शामिल हैं। सरकार का मानना है कि इससे लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को नया अवसर मिलेगा।

नई सरकार लगातार ले रही बड़े प्रशासनिक फैसले

राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार लगातार कई बड़े प्रशासनिक और नीतिगत फैसले ले रही है। हालिया विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 294 सदस्यीय विधानसभा में 207 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया था, जबकि तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों तक सिमट गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts